मुलेठी खाने का सही तरीका, जानें 6 फायदे-Right Way And Benefits Of Eating Mulethi

मुलेठी खाने का सही तरीका, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुलेठी खाने का सही तरीका, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। उन्हीं में से एक जड़ी बूटी मुलेठी (Mulethi) है। मुलेठी का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। मुलेठी का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि मुलेठी में प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं मुलेठी खाने का तरीका क्या है और इसको खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मुलेठी खाने का सही तरीका, जानें 6 फायदे-Right Way And Benefits Of Eating Mulethi In Hindi

मुलेठी खाने का सही तरीका

1- मुलेठी पाउडर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

2- सर्दी-खांसी और सांस की बदबू को दूर करने के लिए आप मुलेठी को चबाकर भी खा सकते हैं।

3- मुलेठी की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

4- मुलेठी के एक टुकड़े में शहद लगाकर चूस सकते हैं।

5- मुलेठी पाउडर में शहद और घी मिलाकर भी खाया जा सकता है।

मुलेठी खाने के फायदे

1- मौसम बदलने की वजह से सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत हो सकती है। लेकिन सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर अगर आप मुलेठी के एक टुकड़े को चूस कर खाते हैं, तो इससे सर्दी-खांसी की शिकायत दूर होती है।

2- मुंह में छाले (Mouth ulcer) की समस्या एक आम समस्या है, मुंह में छाले की शिकायत होने पर खान-पीना मुश्किल हो जाता है। लेकिन मुंह में छाले होने पर अगर आप मुलेठी के एक टुकड़े में शहद लगाकर चूसते हैं, तो इससे छाले की समस्या दूर होती है।

3- मुलेठी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप मुलेठी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर मुलेठी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप मुलेठी पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

5- गले में खराश (sore throat) की शिकायत होने पर मुलेठी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुलेठी में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, इसलिए अगर मुलेठी और अदरक के रस से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो इससे गले में खराश की समस्या दूर होती है।

6- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए मुलेठी का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज मुलेठी के रस का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।