मुनक्का और शहद एक साथ खाने के 7 फायदे, जानें सेवन का तरीका

मुनक्का और शहद एक साथ खाने के फायदे, जानें सेवन का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुनक्का और शहद एक साथ खाने के फायदे, जानें सेवन का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुनक्का का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी मुनक्का का शहद के साथ सेवन किया है। मुनक्का और शहद का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुनक्का और शहद दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, साथ ही इस मिश्रण का सेवन स्वास्थ्य से जुड़ी कई और समस्याओं को दूर करने में भी मददगार होता है। क्योंकि मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, फाइबर, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, शहद में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं मुनक्का और शहद खाने का सही तरीका क्या है और इसको खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मुनक्का और शहद एक साथ खाने के 7 फायदे, जानें सेवन का तरीका-Right Way And Benefits Of Eating Munakka And Honey In Hindi

मुनक्का और शहद खाने का तरीका

मुनक्का और शहद का सेवन करने के लिए 4-5 मुनक्का को रातभर पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर सुबह खाली पेट मुनक्का के पानी का सेवन कर लेना चाहिए और मुनक्का में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।

मुनक्का और शहद खाने के फायदे

1- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

2- पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं, साथ ही कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

3- मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही इस मिश्रण के सेवन से त्वचा पर ग्लो भी आता है।

4- शरीर में रक्त के थक्के या ब्लड क्लॉटिंग की समस्या होने पर मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बेहतर तरीके से होता है।

5- कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल करने के लिए मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद गुण शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

6- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

7- मुनक्का और शहद के मिश्रण में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है। इसलिए शरीर में सूजन (Swelling) की समस्या होने पर अगर आप मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications