मुनक्का खाने का तरीका और 5 फायदा- Munakka Khane Ka Tarika Aur Fayda

मुनक्का खाने का तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुनक्का खाने का तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुनक्का (Munakka) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुनक्का कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। मुनक्का का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मुनक्का में आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, सोडियम, जिंक, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन अगर आप मुनक्का का सही तरीके से सेवन नहीं करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं मुनक्का खाने का सही तरीका क्या होता है।

मुनक्का खाने का तरीका और 5 फायदा

मुनक्का खाने का तरीका

1- मुनक्का खाने के लिए एक रात पहले ही मुनक्का को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर अगले सुबह मुनक्का का खाली पेट सेवन करना चाहिए। क्योंकि भीगे हुए मुनक्का का सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट साफ होता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है।

2- मुनक्का का सेवन आप दूध के साथ भी कर सकते हैं। क्योंकि मुनक्का के साथ-साथ दूध भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर आप दूध में उबालकर मुनक्का का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं।

मुनक्का के फायदे

1- मुनक्का का सेवन कब्ज (Constipation) की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि मुनक्का में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।

2- शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) यानि खून के कमी की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट भीगे मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि मुनक्का में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

3- मुनक्का का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंख संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही मुनक्का का सेवन करने से आंखों की रोशनी (eyesight) भी तेज होती है।

4- मुनक्का का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मुनक्का में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

5- मुनक्का का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now