गर्मी में मुनक्का कैसे खाएं ? जानें तरीका और फायदे

गर्मी में मुनक्का कैसे खाएं ? जानें तरीका और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में मुनक्का कैसे खाएं ? जानें तरीका और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुनक्का का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुनक्का का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि मुनक्का में फाइबर, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कई लोग गर्मी के दिनों में मुनक्का खाने से कतराते हैं। क्योंकि मुनक्का की तासीर गर्म होती है। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि गर्मी के दिनों में आप मुनक्का का बिल्कुल सेवन नहीं कर सकते हैं। गर्मियों में भी मुनक्का का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप गर्मी में सही तरीके से मुनक्के का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं गर्मी में मुनक्का का सेवन किन तरीकों से करना चाहिए।

youtube-cover

गर्मी में मुनक्का कैसे खाएं ? जानें तरीका और फायदे-Right Way And Benefits Of Eating Munakka In Summer In Hindi

गर्मी में मुनक्का खाने का सही तरीका

1- गर्मी के दिनों में मुनक्का का सेवन करने के लिए मुनक्का को रातभर पानी में भिगो दें, फिर अगले सुबह भीगे मुनक्का का सेवन कर ले, मुनक्का को भिगोकर खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है।

2- गर्मी के दिनों में आप मुनक्का का सौंफ के साथ सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 मुनक्का और आधी चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें।

मुनक्का खाने के फायदे

1- मुनक्का कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

2- मुनक्का में आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया (Anemia) की शिकायत को दूर करने में मदद करता है। मुनक्का का सेवन करने से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और खून की कमी दूर होती है।

3- मुनक्का में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाया जाता है, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

4- मुनक्का विटामिन सी, जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

5- मुनक्का फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज (Constipation) की समस्या को दूर करने में मदद करता है। मुनक्का का सेवन मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

6- मुनक्का पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

7- मुनक्का एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। मुनक्का का सेवन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है और बाल मजबूत होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।