भुनी अजवाइन खाने का तरीका, जानें 6 फायदे- Right Way And Benefits Of Eating Roasted Ajwain

भुनी अजवाइन खाने का तरीका, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भुनी अजवाइन खाने का तरीका, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन (Ajwain) एक मसाला है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अजवाइन का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे अजवाइन का चूर्ण, अजवाइन की चाय और अजवाइन का पानी आदि, लेकिन आज हम बात करेंगे भुनी अजवाइन (Roasted Ajwain) खाने के फायदों के बारे में, भुनी अजवाइन का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। भुनी अजवाइन का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। साथ ही अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं भुनी अजवाइन खाने का तरीका और इसको खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भुनी अजवाइन खाने का तरीका, जानें 6 फायदे- Right Way And Benefits Of Eating Roasted Ajwain In Hindi

भुनी अजवाइन खाने का तरीका

भुनी हुई अजवाइन का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं-

1- आप इस फलों में छिड़क कर खा सकते हैं।

2- आप इसे सलाद में डालकर खा सकते हैं।

3- खाना खाने के बाद आप भुनी अजवाइन को चबाकर खा सकते हैं।

4- भुनी अजवाइन का गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

भुनी अजवाइन के फायदे

वजन होता है कंट्रोल

बढ़ता वजन (Weight) हार्ट और डायबिटीज जैसी बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अगर आप भुनी अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुनी अजवाइन में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अर्थराइटिस की शिकायत होने पर अगर आप भुनी अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुनी अजवाइन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से कई लोगों को सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत हो जाती है। लेकिन सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर अगर आप भुनी अजवाइन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुनी अजवाइन में एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम को दूर करने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को बनाए रखने में भुनी अजवाइन का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुनी अजवाइन में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप भुनी अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी (Immunity) वाले लोगों के लिए भुनी अजवाइन का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुनी अजवाइन एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप भुनी अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अगर आप भुनी अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुनी अजवाइन का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now