गर्मी में अखरोट कैसे खाएं ? जानें सही तरीका और फायदा

गर्मी में अखरोट कैसे खाएं ? जानें सही तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में अखरोट कैसे खाएं ? जानें सही तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर शुगर लेवल तक कंट्रोल रहता है। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, प्रोटीन, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कई लोग गर्मियों में अखरोट खाने से कतराते हैं। क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म होती है। जबकि गर्मियों में भी इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। जी हां अगर आप गर्मी में सही तरीके से अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं गर्मी में अखरोट का सेवन किस तरह से करना चाहिए।

youtube-cover

गर्मी में अखरोट कैसे खाएं ? जानें सही तरीका और फायदा-Right Way And Benefits Of Eating Walnuts In Summer In Hindi

गर्मी में अखरोट खाने का सही तरीका

1- गर्मी में अखरोट का सेवन करने के लिए आप रात में सोने से पहले 2 अखरोट को पानी में भिगोकर रख दें, फिर अगली सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन कर ले। अखरोट भिगोकर खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है।

2- गर्मियों में अखरोट के सेवन का एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी तरीका ये भी है कि आप शेक या स्मूदी में अखरोट के टुकड़ों से गार्निश कर सकते हैं।

अखरोट खाने के फायदे

1- गर्मी में अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

2- गर्मियों में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी से बचाव होता है। क्योंकि अखरोट में मौजूद एंटी कैंसर गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

3- अखरोट कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स होता है, जो हड्डियों (bones) के लिए फायदेमंद होता है। अखरोट का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

4- गर्मी में दिल (Heart) की सेहत का ध्यान रखने के लिए अखरोट का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में और दिल से जुड़ी बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

5- गर्मी में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

6- गर्मियों में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए अखरोट का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

7- अखरोट में एंटी डायबिटीक प्रभाव पाया जाता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। अखरोट का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

8- गर्मियों में पाचन (Diegstion) से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर आप भीगे हुए अखरोट का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।