अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? जानिए इसके फायदे

अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? जानिए इसके फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? जानिए इसके फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक है अर्जुन की छाल, अर्जुन की छाल का उपयोग सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अर्जुन की छाल में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। अर्जुन की छाल का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने से लेकर वजन को कम करने तक फायदेमंद होता है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। लेकिन किसी भी चीज का सेवन करने का एक सही तरीका होता है, ऐसा ही अर्जुन की छाल के साथ भी है। अगर आप सही तरीके से इसका सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? जानिए इसके फायदे-Right Way To Consume Arjuna Bark And Know Its Benefits In Hindi

इन तरीकों से कर सकते हैं सेवन

1- अर्जुन की छाल की चाय का सेवन कर सकते हैं।

2- अर्जुन की छाल के पाउडर का शहद या गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

3- अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

4- अर्जुन की छाल का दूध में उबालकर सेवन कर सकते हैं।

अर्जुन की छाल के फायदे

1- अर्जुन की छाल में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

2- अर्जुन की छाल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

3- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

4- सर्दी-जुकाम होने पर अगर आप अर्जुन की छाल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

5- अर्जुन की छाल में एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

6- अर्जुन की छाल का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now