गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स कैसे खाएं? जानें सही तरीका

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स कैसे खाएं? जानें सही तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स कैसे खाएं? जानें सही तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)

ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन वैसे तो सभी मौसम में फायदेमंद होता है। लेकिन कई लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन गर्मियों के मौसम में करना बंद कर देते हैं, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। कुछ लोगों का मानना है कि गर्मियों में ड्राई फ्रूट खाने से पेट की गर्मी बढ़ जाती है, स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसको लेकर और भी कई तरह के सवाल अक्सर लोगों के मन में होते हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका क्या है। जी हां तो आइए जानते हैं गर्मियों में किस तरह से ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।

youtube-cover

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स कैसे खाएं? जानें सही तरीका-Right Way To Eat Dry Fruits In Summer In Hindi

बादाम

बादाम (Almond) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन बादाम की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए गर्मियों के मौसम में अगर आप बादाम का सेवन कर रहे हैं, तो आपको बादाम का भिगोकर सेवन करना चाहिए। जी हां इसके लिए रातभर बादाम को पानी में भिगोकर रखें, फिर सुबह बादाम का छिलका निकालकर खा लें। ऐसा करने से बादाम की तासीर सामान्य हो जाती है।

किशमिश

किशमिश (Raisins) का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन किशमिश की तासीर भी गर्म होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में किशमिश हमेशा भिगोकर ही खाने चाहिए। भीगे हुए किशमिश का सेवन करने से किशमिश की तासीर सामान्य हो जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।

अखरोट

अगर आप गर्मियों में अखरोट (Walnuts) का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे रातभर भिगोकर रखें। फिर अगली सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन कर लें। भीगे हुए अखरोट की तासीर नॉर्मल हो जाती है। जो गर्मियों में स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

मुनक्का

मुनक्का (Munakka) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन मुनक्का की तासीर भी गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में हमेशा भीगे हुए मुनक्का का ही सेवन करना चाहिए। लेकिन गर्मियों में 4-5 मुनक्का से अधिक सेवन करना चाहिए।

खजूर और छुहारे

खजूर (Dates) और छुहारे (Dry Dates) का सेवन भी गर्मियों में किया जा सकता है, लेकिन गर्मियों में खजूर या छुहार का सेवन करने के लिए खजूर या छुहारे को रात में ही पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर सुबह भीगे खजूर या छुहारे का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications