अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

अलसी खाने का सही तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)
अलसी खाने का सही तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी (Flax seeds) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है, अलसी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और मोटापा कंट्रोल होता है। साथ ही अलसी का सेवन करने से कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अलसी में आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन बी6 और जिंक मौजूद होते हैं। साथ ही अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिग्नेज, प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, सेलेनियम आदि का भी एक बढ़िया स्त्रोत है और ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन जैसा की आप सभी लोग जानते हैं किसी भी खाद्य पदार्थ को खाने का सही तरीका होता है। अगर आप सही तरीके से सेवन नहीं करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा ही अलसी के साथ भी है, अगर आप अलसी का सही तरीके से सेवन नहीं करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचता है। तो आइए जानते हैं अलसी खाने का सही तरीका है।

अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

अलसी खाने का तरीका

1- अलसी के बीज को पीसकर उसका चूर्ण बनाकर गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट सेवन करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

2- आप चाहे तो सलाद, स्मूदी, दही या फलों के रस के साथ अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं।

3- अलसी को भुनकर भी खाया जा सकता है। भुनी अलसी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है।

4- दूध के साथ भी अलसी का सेवन किया जा सकता है।

अलसी खाने के फायदे

1- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप रोजाना अलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है।

2- ज्यादातर लोग वजन (Weight) बढ़ने से परेशान हैं, बढ़ता वजन हार्ट और डायबिटीज जैसी बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए भुनी अलसी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर अलसी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अलसी में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

4- अनिद्रा (insomnia) यानि नींद न आने की शिकायत होने पर अलसी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप रात में सोने से पहले दूध के साथ अलसी का सेवन करते हैं, तो इससे नींद अच्छी आती है।

5- अलसी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अलसी में विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए अगर आप भुनी अलसी का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है और स्किन संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है।

6- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए अलसी के बीज का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अलसी के बीज एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।