इस तरह से खाएंगे किशमिश, तो आसपास भी नहीं भटकेगी बीमारियां

किशमिश खाने का सही तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)
किशमिश खाने का सही तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)

किशमिश (Raisin) एक ऐसा मेवा है, जिसे खीर, सेवइयां और बर्फी आदि में डाला जाता है। किशमिश को सूखे अंगूर से तैयार किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं किशमिश का रोजाना सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। लेकिन किशमिश का सेवन आपके लिए तब ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, जब आप उसका सही तरीके से सेवन करते हैं। तो आइए जानते हैं किशमिश खाने का सही तरीका क्या है।

इस तरह से खाएंगे किशमिश, तो आसपास भी नहीं भटकेगी बीमारियां

किशमिश खाने का सही तरीका

वैसे तो किशमिश को कैसे भी खाया जा सकता है। लेकिन अगर आप 10-15 किशमिश को रातभर भिगोकर फिर अगले सुबह उसका सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि किशमिश को भिगोकर खाने से उसके पोषक तत्व में इजाफा होता है। आप चाहे तो किशमिश के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। क्योंकि किशमिश में मौजूद कई पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं, जो कई बीमारियों से निजात दिलाने में मददगार साबित होते हैं। इसलिए जब भी आप किशमिश का सेवन करें, तो कोशिश कीजिए कि भीगे किशमिश का ही सेवन करें। आइए जानते हैं भीगे किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भीगी किशमिश खाने के फायदे

1- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर भीगी किशमिश या किशमिश के पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो एनीमिया की शिकायत को दूर करने में मदद करती है।

2- किशमिश में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए भीगी किशमिश का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- भीगी किशमिश का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है, क्योंकि किशमिश में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

4- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीज अगर नियमित रूप से भीगी किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि भीगी किशमिश में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

5- भीगी किशमिश में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही पेट से जुड़ी कब्ज जैसी बीमारियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।