भुना चना खाने के फायदे और नुकसान : Bhuna chana khane ke fayde Aur Nuksan 

भुना चना खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
भुना चना खाने के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

भूने चने (Roasted gram) खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व, फैटी एसिड आदि पाया जाता है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसके सेवन से हार्मोन का स्तर भी नियंत्रित रहता है। जानते हैं भुना चना खाने के फायदे और कुछ नुकसान (Roasted gram benefits and side effects)।

भुना चना खाने के फायदे और नुकसान

हार्मोन के स्तर को नियंत्रित रखें ( hormone) - चने के अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व के साथ-साथ फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फाइटोएस्ट्रोजन आदि पाए जाते हैं। वहीं अगर कोई महिला स्तन कैंसर से ग्रस्त है तो वे बचाव के तौर पर भुने हुए चने का सेवन कर सकती है।

वजन को कम करने के लिए ( weight loss) - लोग अक्सर अपना वजन कम करने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपनाते रहते हैं। कभी वे अपनी डाइट में बदलाव करते हैं तो कभी खाने में कटौती। भुने चने के सेवन से वजन आसानी से वजन कम हो सकता है। यह न केवल कैलोरी को कम करता है बल्कि भूख पर काबू करने में भी मदद करता है।

पेट की समस्याओं में (stomach problem) - पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए भुना चना खाना लाभकारी होता है। बता दें चने में फाइबर पाया जाता है। साथ ही यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। ऐसे में इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।

भुने चने खाने के नुकसान -

अधिक प्यास लगती है।

एलर्जी की समस्या।

उल्टी, दस्त की समस्या।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now