रोज रात को मुनक्का खाने के 6 फायदे

रोज रात को मुनक्का खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज रात को मुनक्का खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुनक्का (Munakka) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन ज्यादातर लोग मुनक्का का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, पर क्या आपने कभी रात को मुनक्का का सेवन किया है। रात में मुनक्का का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रात को मुनक्का का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मुनक्के में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मुनक्का मैग्नीशियम, पोटेशियम से भी भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं रोज रात को मुनक्का खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोज रात को मुनक्का खाने के 6 फायदे-Roj Raat Ko Munakka Khane Ke Fayde In Hindi

खून की कमी होती है दूर

खून की कमी होने पर मुनक्का का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खून की कमी आयरन (Iron) की कमी के कारण होती है और मुनक्का में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रात को मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है।

पुरूषों के लिए फायदेमंद

रोज रात में मुनक्का का सेवन पुरूषों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर पुरूष रोज रात में मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है। साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

त्वचा पर आता है निखार

रोज रात में मुनक्का का सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुनक्का का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स निकल जाते हैं, साथ ही मुनक्का विटामिन से भी भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रात को मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार आता है।

हड्डियां होती है मजबूत

महिलाओं में कैल्शियम की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन अगर महिलाएं रोज रात को मुनक्का का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है। साथ ही मुनक्का का सेवन करने से जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी दूर होती है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर मुनक्का का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रात को मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

मुनक्का विटामिन, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रात को मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now