रोज रात में दूध में किशमिश मिलाकर पीने के 7 फायदे

रोज रात में दूध में किशमिश मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज रात में दूध में किशमिश मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी दूध में किशमिश (Raisins in milk) मिलाकर सेवन किया है। दूध में किशमिश मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां अगर आप रोजाना रात में किशमिश वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि दूध और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं रोज रात में दूध में किशमिश मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोज रात में दूध में किशमिश मिलाकर पीने के 7 फायदे- Roj Raat Me Doodh Me Kishmish Milakar Pine Ke Fayde In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

रोज रात में दूध में किशमिश मिलाकर पीना हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और किशमिश दोनों ही कैल्शियम का अच्छा सोर्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं। जिससे हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर रोज रात में दूध में किशमिश मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि किशमिश में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद

दिल (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किशमिश वाले दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और किशमिश में फाइबर, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोज रात में दूध में किशमिश मिलाकर पीते हैं, तो इससे दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

कमजोर और थकान महसूस होने पर दूध में किशमिश मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि किशमिश और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर में एनर्जी (Energy) लेवल को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर दूध में किशमिश मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और किशमिश में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

रोज रात में किशमिश वाले दूध का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध और किशमिश विटामिन से भरपूर होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही किशमिश वाले दूध का सेवन करने से त्वचा पर ग्लो आता है।

वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं, तो आपको रोज रात में दूध में किशमिश मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से वजन बढ़ाने (Weight gain) में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।