रोज सेंधा नमक का पानी पीने के फायदे 

रोज सेंधा नमक का पानी पीने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
रोज सेंधा नमक का पानी पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

एक अच्छी सेहत के लिए शरीर में सही मात्रा में नमक का होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अक्सर लोग खाने में सफेद नमक का उपयोग करते हैं वहीं, कई लोग सेंधा नमक। वैसे तो नमक के अन्य प्रकार जैसे काला नमक, गुलाबी नमक आदि का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेंधा नमक जिसे रॉक सॉल्ट भी कहा जाता है, कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है।लेकिन क्या आप जानते हैं खाने के साथ-साथ अगर सेंधा नमक को पानी में मिलाकर पीना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए जानते हैं सेंधा नमक का पानी पीने के फायदे (sendha namak ka pani peene ke fayde).

रोज सेंधा नमक का पानी पीने के फायदे : Roj Sendha namak Ka Pani Pine Ke Fayde In Hindi

शरीर को जरूरी पोषण मिलता है - आपको बता दें, सफेद नमक की तुलना में सेंधा नमक में पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। सेंधा नमक में आयरन, जिंक, मैंगनीज और आयरन जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। जिससे यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करने के साथ ही कई रोगों के जोखिम से बचाता है।

पाचन बनाए मजबूत - अगर किसी व्यक्ति का पाचन कमजोर है तो उसे मजबूत बनाने के लिए रोज सुबह सेंधा नमक के पानी का सेवन करें। ऐसा करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और पाचन मजबूत होता है। यह पेट में कब्ज, गैस, अपच, ब्लोटिंग, उल्टी-दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याओं से भी आपको बचाता है।

गले में खराश की समस्या दूर करने के लिए - खराब मौसम की वजह से अगर किसी के गले में खराश हो गई है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपको गले की खराश से जल्द राहत प्रदान करेगा। आप चाहें तो इस पानी से गरारे भी कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।