रोज सुबह भीगे अंजीर खाने के 6 फायदे

रोज सुबह भीगे अंजीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह भीगे अंजीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर (Fig) एक ऐसा फल है, जिसे कच्चा और पका दोनों तरह से खाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप रात भर अंजीर को भिगोकर फिर अगले सुबह सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां भीगे अंजीर का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि भीगे अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भीगे अंजीर में जिंक, मैंगनीज, आयरन मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं भीगे अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोज सुबह भीगे अंजीर खाने के 6 फायदे-Roj Subah Bhige Anjeer Khane Ke Fayde In Hindi

हार्ट के लिए फायदेमंद

अंजीर का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट हेल्दी रहता है, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

अंजीर का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन पीरियड्स के समय अगर महिलाएं भीगे अंजीर का सेवन करती हैं, तो इससे पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं में आराम मिलता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर पोटैशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, तो आपको रोजाना सुबह भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तर भरा रहता है और भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अंजीर का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंजीर विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोज सुबह भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now