रोज सुबह भुना चना खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

रोज सुबह भुना चना खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह भुना चना खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भुने चने (Roasted chickpeas) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भुना चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिंस पाए जाते हैं, साथ ही भुना चना एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं रोज सुबह भुना चना खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोज सुबह भुना चना खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Roj Subah Bhuna Chana Khane Se Milte Hai Ye Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

भुना चना एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोज सुबह भुने चने का सेवन सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

वजन होता है कंट्रोल

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह भुने चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भुने चने में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कंट्रोल होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

भुने चने का रोज सुबह खाली पेट सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने का सेवन करने से खून साफ होता है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।

कब्ज की समस्या होती है दूर

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर रोज सुबह भुने चने का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर भुने चने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में आयरन (Iron) की भरपूर मात्रा पाई जाती है और आयरन खून की कमी को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है।

हड्डियां होती है मजबूत

भुने चने का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुना चना कैल्शियम से भरपूर होता है। इसलिए इसका रोज सुबह सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now