रोज सुबह ब्रोकली का जूस पीने के 7 फायदे

रोज सुबह ब्रोकली का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह ब्रोकली का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

ब्रोकली की सब्जी खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। क्योंकि ब्रोकली की सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन क्या आपने कभी ब्रोकली के जूस (Broccoli Juice) का सेवन किया है। ब्रोकली के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर आप ब्रोकली के जूस का रोज सुबह सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि ब्रोकली में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम, विटामिन ए के साथ पोलीफेनोल पाया जाता है। साथ ही इसमें फाइबर और विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। तो आइए जानते हैं रोज सुबह ब्रोकली का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोज सुबह ब्रोकली का जूस पीने के 7 फायदे-Roj Subah Broccoli Ka Juice Pine Ke Fayde In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण बनता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह ब्रोकली के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ब्रोकली में फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

ब्रोकली का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोज सुबह ब्रोकली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए ब्रोकली के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्रोकली का जूस एंटी ऑक्सीडेंट के साथ-साथ फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोज सुबह ब्रोकली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

हड्डियां होती है मजबूत

ब्रोकली के जूस का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्रोकली का जूस कैल्शियम से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप ब्रोकली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

ब्रोकली के जूस का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ब्रोकली का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोज सुबह ब्रोकली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है और स्किन पर निखार भी आता है।

सूजन की समस्या होती है दूर

शरीर में सूजन या दर्द (Body swelling or pain) की शिकायत होने पर रोज सुबह ब्रोकली के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ब्रोकली के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर ब्रोकली के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्रोकली के जूस में आयरन पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोज सुबह ब्रोकली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।