रोज सुबह उठकर करी पत्ते का पानी पीने के फायदे

रोज सुबह उठकर करी पत्ते का पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
रोज सुबह उठकर करी पत्ते का पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

करी पत्ते (Curry Leaves) का इस्तेमाल अक्सर हर घर में कई तरीकों से किया जाता है। करी पत्ते सेहत के लिए भी काफी लाभकारी माने जाते हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके लिए इसमें, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन ई भी पाए जाते हैं। करी पत्तों को खाने के साथ-साथ इसका पानी भी सेहत के लिए लाभ से भरा होता है। रोज सुबह खाली पेट करी पत्तों का पानी पीने से कई समस्याएं दूर होती है। तो आइए जानते हैं इस पानी को पीने से क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह उठकर करी पत्ते का पानी पीने के फायदे : Curry Leaves Water 4 Benefits in Hindi

1 . पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक करे -

सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। दरअसल, करी पत्ते में पाचन एंजाइम (digestive enzymes) होते हैं, जो पाचन दुरुस्त रखते हैं। साथ ही करी पत्ते का पानी पीने से गैस, अपच और कब्ज (Constipation) जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

2 . ब्लड शुद्ध होता है -

अगर कोई व्यक्ति त्वचा और शरीर को स्वस्थ रखना चाहता है तो इसके लिए ब्लड का शुद्ध (Blood Purifier) होना बहुत जरूरी होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को अंदर से शुद्ध करता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पिएंगे, तो इससे रक्त को शुद्ध करने में मदद मिलती है।

3 . ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखे

आजकल अधिकतर लोग डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं। डायबिटीज (diabetes) की बीमारी में ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के लिए आप सुबह उठकर करी पत्ते का पानी पी सकते हैं।

4 . इम्यूनिटी बूस्ट होती है

एक व्यक्ति के लिए स्वस्थ रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। जब शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, तो शरीर कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप रोजाना करी पत्ते का पानी पिएंगे, तो इससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now