रोजाना सुबह एक गिलास पालक का जूस पीने के फायदे : Rojana Subha Palak Juice Peene Ke Fayde

रोजाना सुबह एक गिलास पालक का जूस पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
रोजाना सुबह एक गिलास पालक का जूस पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

सर्दियों में पालक का सेवन हर कोई करता है और ये सेहत लिए के बेहद फायदेमंद भी हैं। लेकिन क्या आपने पालक मे जूस को अपनी डाइट में शामिल किया है? अगर नहीं, तो सर्दियां जाने से पहले ही अपनी डाइट में सीजनल पालक को जरूर शामिल करें। रोजाना एक गिलास पालक का जूस पीने के शरीर को कई फायदे होते हैं। पालक में मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं, जो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करते हैं। जानते हैं पालक का जूस पीने के फायदे।

पालक का जूस बनाने की विधि -

पालक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले पालक और पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धो लें। अब पालक की पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सी में पालक और पुदीने की पत्तियां डालें। साथ में इसमें थोड़ा पानी भी डाल लें और अब मिक्सी में इसे अच्छे से पीस लें। जब पालक बारीक पीस जाए, तो इसे एक बाउल में निकालें। अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी, भुना जीरा और काला नमक मिलाएं। फिर बराबर मात्रा में दोनों गिलास में सर्व करें।

रोजाना सुबह एक गिलास पालक का जूस पीने के फायदे : Rojana Subha Palak Juice Peene Ke Fayde In Hindi

1 . पालक जूस के सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है। पालक में vitamin A पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।

2 . पालक में फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी परेशानी को दूर करता है।

3 . पालक के जूस के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से भी निजात मिल सकता है।

4 . पालक के जूस के सेवन से याददाश्त तेज होती है। इसलिए रोजाना इसका सेवन लाभकारी है।

5 . पालक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जिससे स्किन ग्लोइंंग बनती है।

6 . पालक के जूस का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

7 . पालक के जूस का वजन कम किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan