बासी आटे से बनी रोटी के हैं ढेर सारे नुकसान, जानें

बासी आटे से बनी रोटी के हैं ढेर सारे नुकसान, जानें
बासी आटे से बनी रोटी के हैं ढेर सारे नुकसान, जानें

आजकल की व्यस्त दिनचर्या के चलते लोग काम को थोड़ा आसान बनाने के लिए खाने की तैयारी रात में ही करने लगते हैं। जिससे सुबह उठकर काम कम हो। इसी के चलते लोग रात में ही आटा गूंथ के रख लेते हैं और सुबह उसकी रोटी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बासी गूंथा हुआ आटा आपके लिए कितना ज्यादा हानिकारक हो सकता है। रोटी जब भी बनाएं तो तुरंत आटा गूंथा कर बनाएं। क्योंकि बासी आटे में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो सेहत पर बहुत खराब असर डालते हैं। आइए आगे के लेख में जानते हैं, बासी आटे से बनी रोटी के क्या क्या नुकसान होते हैं।

youtube-cover

बासी आटे से बनी रोटी के हैं ढेर सारे नुकसान, जानें Roti made from stale flour has many disadvantages, know in hindi

गीले आटे का फर्मेंटेशन बहुत ज्यादा जल्दी होता है। जिसके चलते उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और ये बैक्टीरिया जब शरीर के अंदर जाते हैं, तो शरीर में बहुत सी समस्या खड़ी कर सकते हैं।

बासी आटे से बनी रोटी इतनी ज्यादा हानिकारक हो सकती है कि इससे शरीर में कैंसर होने तक का खतरा हो सकता है।

बासी आटे की रोटी रेगुलर खाने से कुछ लोगों में कब्ज की समस्या भी होने लगती है।

बासी आटे की रोटी से गैस और अपच जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल इसमें इतने ज्यादा बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो पेट के लिए हानि पहुंचाने का काम करते हैं।

आटे को गूंथ कर रखने से आटा धीरे धीर काला पड़ने लगता है, जो कि न ही दिखने में अच्छा होता है और न ही सेहत के लिए इसके किसी भी तरह के फायदे देखने को मिलते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now