सफेद बालों के लिए अपनाए ये 3 होममेड हेयर ऑयल : Safed Balo Ke Liye Apnaye Ye 3 Homemade Hair Oil  

सफेद बालों के लिए अपनाए ये होममेड हेयर ऑयल  (फोटो - sportskeeda hindi)
सफेद बालों के लिए अपनाए ये होममेड हेयर ऑयल (फोटो - sportskeeda hindi)

आज के समय में लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लग गए हैं। पुराने जमाने में कहा जाता था कि बुढ़ापे में ही बाल सफेद होते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स (hair product) का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। व्यक्ति के बाल सफेद तब होते हैं जब शरीर में मेलानिन की मात्रा कम होने लगती है। इसलिए व्यक्ति को लाइफस्टाइल पर भी खास ध्यान देना चाहिए। हालांकि, आप घर पर बने तेल का इस्तेमाल करके भी इस समस्या से निजाप पा सकते हैं। जानते हैं बालों के लिए होममेड हेयर ऑयल (Homemade hair oil in hindi)।

सफेद बालों के लिए अपनाए ये 3 होममेड हेयर ऑयल -

नारियल का तेल और करी पत्ता - नारियल का तेल बालों को नरिश करता है। वहीं करी पत्ता में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस तेल को लगाने से बाल समय से पहले सफेद नहीं होंगे। साथ ही यह तेल बालों को झड़ने से भी रोकता है।

ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल - कैस्टर ऑयल का उपयोग अक्सर लोग बालों की ग्रोथ के लिए करते हैं। इससे बालों का नेचुरल कलर भी बना रहता है। इसलिए आप कैस्टर ऑयल के साथ ऑलिव ऑयल को मिलाकर होमेमड तेल बना सकती हैं।

नारियल तेल और भृंगराज पाउडर - बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नारियल तेल में भृंगराज पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। भृंगराज में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल काले (black hair) होने लगते हैं और रूसी भी कम हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।