संतरे के छिलके के फायदे-Santare Ke Chhilke Ke Fayde

संतरे के छिलके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
संतरे के छिलके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

संतरे (Orange) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ संतरा ही नहीं बल्कि संतरे के छिलके (Orange peel) भी बहुत लाभदायक साबित होते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, पोटाशियम मौजूद होता है, जो चेहरे, बालों, आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जानिए संतरे के छिलके के क्या-क्या फायदे होंते हैं।

संतरे के छिलके के फायदे (Santare Ke Chhilke Ke Fayde In Hindi)

पिंपल्स से मिलता है छुटकारा

संतरे का छिलका त्वचा संबंधी बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को पिंपल्स की शिकायत हो, तो उसे संतरे के छिलके को चेहरे पर लगाना चाहिए। इससे पिंपल्स के साथ-साथ दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल जाता है।

डार्क सर्कल होते हैं खत्म

संतरे के छिलके से आंखों के डार्क सर्कल (Dark Circle) को भी खत्म किया जा सकता है। अगर किसी को आंखे के नीचे काले घेरे की शिकायत हो गई हो, तो उसे संतरे के छिलके का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे डार्क सर्कल की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है।

बालों के लिए फायदेमंद

संतरे के छिलके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर किसी के बालों में रूसी यानि डैंड्रफ (Dandruff) की शिकायत हो जाए, तो उसे बालों में संतरे के छिलके लगाने चाहिए। इसके लिए संतरे के छिलके को सूखाकर पाउडर बना लेना चाहिए। फिर उसमें दही मिलाकर बालों पर लगाना चाहिए।

लिवर के लिए फायदेमंद

संतरे का छिलका लिवर (Liver) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से लिवर मजबूत होता है। इसके लिए आपको छिलके के पाउडर का सेवन करना है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

संतरे के छिलके से आप पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते हैं। संतरे के छिलके का सेवन कर के डाइजेशन (Digestion) सही तरह से होता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

संतरे के छिलके में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिसके सेवन से हड्डियां (Bones) और दांत (Teeth) मजबूत होते हैं। अगर किसी की हड्डियां या दांत कमजोर हो, तो उसे संतरे के छिलके का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।