सर्पगंधा वटी के 3 फायदे : Sarpagandha Vati Ke 3 Fayde

फोटो- myupchar
फोटो- myupchar

हमारे आस पास कई तरह के पौधे होते हैं, जिनके बारे में हमें नहीं पता होता कि उनसे क्या लाभ होगा। ऐसे ही सर्पगंधा का पौधा है, जिसकी जड़ों का रंग पीले या भूरे रंग का होता है। वहीं, इसकी पत्तियों का रंग चमकीला हरा होता है और ये हमेशा तीन-तीन के जोड़े में होती हैं। इस पौधे के फूल का रंग सफेद और वायलेट होता है। लोगो का ऐसा मानना है कि इस पौधे को घर में लगाने से सांप नहीं आते हैं। साथ ही इसे सांप के काटने पर दवा की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सर्पगंधा की जड़ को पीसकर इसके पाउडर को खाने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। जानते हैं सर्पगंधा वटी के क्या फायदे हैं।

सर्पगंधा के फायदे – Benefits of Sarpagandha in Hindi

अनिद्रा की समस्या - सर्पगंधा का इस्तेमाल अनिद्रा की समस्या से राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है। सर्पगंधा में सेरोटोनिन पाया जाता है, जिसकी वजह से यह नींद की गुणवत्ता में सुधार करने का काम कर सकता है। इस लिहाज से कह सकते हैं कि सर्पगंधा के उपयाेग से इंसोमनिया (Insomnia) की अवस्था में राहत मिल सकती है।

रक्तचाप - अगर किसी के शरीर में रक्तचाप के बढ़ने की वजह से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। तो ऐसी स्थिति में सर्पगंधा का सेवन करके इसे संतुलन करने का काम कर सकता है। इसके लिए इसमें पाए जाने वाले एल्कलॉइड रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद हो सकती हैं।

पेट की समस्या - पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए लोगों को अपने खान पान पर खास ध्यान देना चाहिए। वहीं सर्पगंधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले एल्कलॉइड के कारण यह पेट की समस्या में लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है। इसलिए, एल्कलॉइड युक्त खाद्य पदार्थ को पेट के लिए फायदेमंद कहा जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan