सरसों के तेल (Mustard Oil) से केवल खाना ही नहीं पकता है, बल्कि सरसों के तेल से शरीर पर मालिश करने से भी कई फायदे होते हैं। सरसों के तेल से मालिश करने से कई बीमारियां दूर होती है। शरीर की मालिश करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) सही तरह से होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है। सरसों के तेल से मालिश करने से शरीर को पोषण मिलता है। जानिए सरसों के तेल की मालिश करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
सरसों के तेल की मालिश के फायदे (Sarso Ke Tel Ki Malish Ke Fayde In Hindi)
रैशेज की शिकायत होती है दूर
सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसलिए सरसों के तेल की मालिश करने से त्वचा पर रैशेज (Skin rash) की शिकायत दूर होती है।
झुर्रियों की शिकायत होती है दूर
सरसों के तेल में विटामिन ई की मात्रा पाई जाती है। इसलिए सरसों का तेल प्राकृतिक सनस्क्रीन का काम करता है। सरसों के तेल से नियमित रूप से मालिश करने से झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत दूर होती है।
जोड़ों के दर्द से मिलता है छुटकारा
सरसों के तेल से मालिश करने से जोड़ों के दर्द (Joint Pain) से छुटकारा मिलता है। अगर किसी के जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है, तो उसको रोजाना नियमित रूप से सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए।
बालों के लिए फायदेमंद
सरसों का तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई सरसों के तेल से बालों में मालिश करता है, तो इससे बाल घने और काले होते हैं। साथ ही बाल झड़ना (Hair Fall) बंद हो जाते हैं।
स्किन पर बनी रहती है नमी
सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है। लेकिन अगर कोई सर्दियों के मौसम में रोजाना नियमित रूप से सरसों के तेल से मालिश करता है। तो उससे त्वचा पर नमी बनी रहती है।
मांसपेशियां होती हैं मजबूत
सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां (Muscle) मजबूत होती हैं। साथ ही रक्त संचार भी सही तरीके से होता है। अगर किसी का ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं होता हो,तो उसे रोजाना सरसों के तेल से मालिश करना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।