सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन के फायदे 

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

जब भी किसी के शरीर में दर्द होता है तो उसे अक्सर सरसों के तेल की मालिश करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि आयुर्वेद में सरसों के तेल Sarso Ke Tel का काफी महत्व है। सरसों का तेल न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से स्किन और बालों को भी लाभ मिलता है। वहीं, खाली सरसों तेल से मालिश करने के बजाय अगर आप इसमें लहसुन और अजवाइन को मिक्स करते हैं तो इसका लाभ ओर बढ़ जाता है। सरसों तेल में लहसुन और अजवाइन को मिक्स करके मालिश करने से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। खासतौर पर यह आपके शरीर की थकान और दर्द को दूर करने में प्रभावी होता है। आइए जानते हैं सरसों का तेल, लहसुन और अजवाइन से सेहत को होने वाले फायदे।

सरसों के तेल में लहसुन और अजवाइन के फायदे : Sarso Ke Tel Me Lehsun Aur Ajwain Ke Fayde In Hindi

1 . अगर कोई व्यक्ति सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या से परेशान है तो ऐसे में वह इस तेल को अपनी छाती पर लगाकर मालिश करे। ऐसा करने से सर्दी-जुकाम की परेशानी से कुछ ही दिनों में छुटाकारा मिल सकता है।

2 . शरीर की सूजन को कम करने के लिए सरसों का तेल, लहसुन और अजवाइन से मसाज करें। इससे सूजन कम हो सकती है।

3 . किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव करने के लिए इस तेल से नियमित रूप से शरीर की मालिश करें।

4 . अगर किसी महिला की डिलीवरी हुई है, तो वह सरसों का तेल, लहसुन और अजवाइन से शरीर की मालिश करें। यह आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है।

5 . व्यक्ति अपनी शारीरिक थकान को कम करने के लिए सरसों का तेल, लहसुन और अजवाइन से शरीर की मालिश करे। वहीं, इस तेल से बॉडी मसाज करेंगे तो शारीरिक कमजोरी भी दूर हो सकती है।

6 . पैरों के दर्द को दूर करने के लिए यह तेल बहुत फायदेमंद है।

7 . नसों में होने वाली सूजन को भी कम करने के लिए आ इस तेल से नियमित रूप से मालिश कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now