सत्तू खाने के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान-Sattu Khane Ke Fayde

सत्तू खाने के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सत्तू खाने के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सत्तू (Sattu) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सत्तू का सेवन ज्यादातर गर्मियों के मौसम में किया जाता है। क्योंकि गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही सत्तू का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और कई बीमारियां भी दूर होती है। वहीं, अगर आप सत्तू को पानी में घोलकर उसका सेवन करते हैं, तो इससे प्यास बुझती है। सत्तू में प्रचुर मात्रा में फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम और लो सोडियम मौजूद होते हैं। जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होता है। जानिए सत्तू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सत्तू खाने के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान (Sattu Khane Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

सत्तू का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सत्तू में घुलनशील फाइबर होता है। इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही अगर कब्ज या पेट संबंधी कोई परेशानी हो, तो उससे भी छुटकारा मिलता है।

वजन कम होता है

सत्तू का सेवन करने से मोटापा कम होता है। अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे रोजाना सुबह के नाश्ते में सत्तू का सेवन करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है

सत्तू का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) कंट्रोल होता है। क्योंकि सत्तू में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया हो, तो उसे सत्तू का सेवन करना चाहिए।

शुगर लेवल कंट्रोल होता है

सत्तू का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई डायबिटीज का मरीज रोजाना सत्तू का सेवन करता है, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

लिवर हेल्दी रहता है

सत्तू का सेवन लिवर (Liver) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना सत्तू का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर हेल्दी होता है। साथ ही लिवर संबंधी बीमारी भी ठीक होती है।

एनर्जी बनी रहती है

सत्तू का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि सत्तू में मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में सत्तू का सेवन करता है, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।