तिल के तेल से मिलते हैं ये 9 फायदे, जाने कुछ नुकसान भी

तिल के तेल से मिलते हैं ये फायदे, जाने कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
तिल के तेल से मिलते हैं ये फायदे, जाने कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

तिल का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं तिल की तरह ही तिल का तेल (Sesame Oil) भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि तिल का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। तिल के तेल का उपयोग करने से स्वास्थ्य और स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि तिल के तेल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, फॉस्फोरस और प्रोटीन पाया जाता है। जो सेहत के लिए काफी उपयोग साबित होते हैं। लेकिन तिल के तेल का अधिक इस्तेमाल नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं तिल के तेल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

तिल के तेल से मिलते हैं ये 9 फायदे, जाने कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Sesame Oil In Hindi

तिल के तेल के उपयोग

1- तिल के तेल का उपयोग भोजन बनाने के लिए किया जाता है।

2- तिल के तेल का इस्तेमाल सूप में मिलाकर भी किया जा सकता है।

3- तिल के तेल से शरीर की मालिश भी की जा सकती है।

4- तिल का तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

5- तिल के तेल का उपयोग बालों में लगाने के लिए भी किया जा सकता है।

तिल के तेल के फायदे

1- तिल के तेल में मौजूद विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह कार्य करता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाकर कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

2- हृदय (Heart) को स्वस्थ रखने के लिए तिल के तेल का उपयोग फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तिल के तेल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

3- शरीर में सूजन की शिकायत होने पर तिल के तेल का उपयोग फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

4- जोड़ों में दर्द (Joint Pain) होने पर तिल के तेल का इस्तेमाल लाभकारी साबित होता है। क्योंकि तिल के तेल में एंटी-नोसिसेप्टिक (दर्द को कम करने वाला) प्रभाव पाया जाता है, जो दर्द कम करने में मदद करता है।

5- तिल के तेल का इस्तेमाल करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि तिल के तेल में आयरन (Iron) होता है और आयरन शरीर में खून बढ़ाने का कार्य करता है।

6- तिल का तेल बालों को अंदर से पोषण देने का काम करता है। इसलिए अगर आप बालों में लगाने के लिए तिल के तेल का उपयोग करते हैं, तो इससे बाल झड़ना (Hair Fall) काफी हद तक बंद हो जाते हैं।

7- तिल का तेल स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तिल का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है।

8- सोरायसिस (psoriasis) और एक्जिमा (eczema) जैसी त्वचा संबंधी समस्या होने पर तिल के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो सोरायसिस और एक्जिमा की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

9- त्वचा पर जलन होने पर तिल का तेल लगाने से जलन की समस्या दूर हो जाती है।

तिल के तेल के नुकसान

1- तिल के तेल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

2- तिल के तेल का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

3- अगर कोई ब्लड शुगर कम करने वाली दवा का सेवन करता है, तो उसे बिना डॉक्टर से सलाह लिए तिल के तेल का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।