शलजम खाने के 8 फायदे

शलजम खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
शलजम खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शलजम (Turnip) एक प्रकार की सब्जी है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। साथ ही शलजम का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि शलजम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शलजम का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि शलजम विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर और पोटेशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं शलजम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

शलजम खाने के 8 फायदे-Shalgam Khane Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

शलजम विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप शलजम का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए शलजम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शलजम एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप शलजम का सेवन करते हैं, तो इससे हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए शलजम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शलजम में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए शलजम का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि शलजम में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

शलजम का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शलजम में विटामिन ए पाया जाता है, इसलिए अगर आप शलजम का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है। साथ ही आंखों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको शलजम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि शलजम में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

शलजम का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि शलजम में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए अगर आप शलजम का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

शलजम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शलजम में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava