शमी के फायदे

शमी के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
शमी के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

शमी Shami के पौधे का इस्तेमाल अक्सर लोग पूजा पाठ में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शमी के पत्ते सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। आपको बता दें, शमी की पत्तियां कई औषधियों गुणों की भरमार हैं। पौधे के विभिन्न भागों का उपयोग विभिन्न औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में शमी के कसैले छाल का उपयोग कुष्ठ रोग, घाव, अस्थमा और आंखों eyes से जुड़ी परेशानियों के इलाज में किया जाता है। इसके अलावा शमी के फलों और पत्तियों के भी कई और फायदे भी हैं, तो आइए जानते हैं शमी के पत्तों के फायदे।

शमी के फायदे : Shami Ke Fayde In Hindi

आंखों के दर्द में - अगर किसी व्यक्ति की आंखों में दर्द है, तो ऐसे में शमी के पत्ते इसे समस्या को दूर करने के लिए रामबाण इलाज की तरह काम कर सकते हैं। दरअसल, इसका शीतल गुण आंखों की जलन और दर्द को शांत करता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है - शमी के पत्तों में एंटीहाइपरलिपिडेमिक गतिविधि (antihyperlipidaemic activity) होती है, जो कि एक तरह से एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। ये खून में लिपिड लेवल को कंट्रोल करते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।

दस्त की समस्या दूर करने में फायदेमंद - अगर किसी को दस्त की परेशानी हो रही है तो इसे दूर करने के लिए शमी के पत्ते धो कर इसमें काली मिर्च और शहद के साथ सेवन करें। इससे दस्त की परेशानी को दूर करने में मदद मिलती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।