शरीफा फल के 6 फायदे : Sharifa Ke 6 Fayde

शरीफा फल के फायदे (फोटो - webdunia)
शरीफा फल के फायदे (फोटो - webdunia)

शरीफा (सीताफल) स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। यह शरीर को शीतलता और एनर्जी देता है। डाइजेशन सिस्टम ठीक रखता है। कई न्यूट्रिशन से भरपूर शरीफा दिल को भी स्वस्थ रखता है। शरीफा (Custard Apple) का सेवन सामान्य लोगों के लिए तो फायदेमंद है ही, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए ये विशेष फायदेमंद है। इसका कारण है शरीफा में मौजूद पोषक तत्व और फाइबर। इसके अलावा शरीफा मीठा और क्रीमी गूदे से भरा फल है। इस फल में कई महत्वपूर्ण विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर होते हैं, जिसके कारण ये गर्भावस्था में खाया जाने वाला परफेक्ट फल है। जानते हैं शरीफा के फायदे।

शरीफा के फायदे - Sharifa Ke Fayde In Hindi

कब्ज और पेट की समस्याएं - शरीफा (Custard Apple) का सेवन हर किसी के लिए लाभकारी होता है। इसमें डाइट्री फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए ये कब्ज की समस्या को ठीक करता है।

शरीर डिटॉक्स होता है - शरीफा (Custard Apple) में कई खास एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसके कारण इसके सेवन से आपका ब्लड प्यूरिफाई होता है, बॉडी डिटॉक्स होता है और किडनी स्वस्थ रहती है। इसके इन फायदों की वजह से हर किसी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

आंखों के लिए - आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते रहते हैं। ऐसे में शरीफा (Custard Apple) सबसे अच्छा उपाय है। ये फल विभिन्न आवश्यक विटामिन जैसे विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता हैं।

दिल को स्वस्थ रखता है - शरीफा (Custard Apple) में मैग्नीशियम और पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते है। मैग्नीशियम और पोटेशियम हृदय संबंधी बीमारियों को दूर रखते हैं, मांसपेशियों को आराम देते हैं और रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार है।

कमजोरी दूर करता है - थकावट और कमजोरी को दूर करने के लिए शरीफा (Custard Apple) बहुत अच्छा फल माना जाता है। शरीफे में पोटेशियम होता है, जो मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है और रक्त की आपूर्ति में सुधार करके थकान को खत्म करता है।

गठिया का इलाज में मददगार - शरीफे (Custard Apple) में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर में सामान्य तरल और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हैं जो जोड़ो की सूजन दूर करते हैं। और गठिया का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now