शिल्पा शेट्टी का डाइट प्लान

शिल्पा शेट्टी का डाइट प्लान (फोटो - sportskeeda hindi)
शिल्पा शेट्टी का डाइट प्लान (फोटो - sportskeeda hindi)

आज के समय में हर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जैसी फिटनेस चाहता है। लेकिन इसके लिए शिल्पा शेट्टी जैसी मेहनत भी करनी होगी। शिल्पा शेट्टी अपने फिगर को इतना मेंटेन करके रखती हैं कि कोई भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएगा। दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी उन्होंने खुद को इतना फीट रखा है कि शायद ही इस उम्र में कोई खुद को रख सकें। इसके लिए वह रोजाना योग के साथ-साथ अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर पूरा ध्यान देती हैं। आइए जानते हैं शिल्पा शेट्टी के फिट रहने का राज। शिल्पा शेट्टी परफेक्ट फिगर पाने के लिए पौष्टिक भोजन खाना पसंद करती हैं। शिल्पा शेट्टी साधारण और हेल्दी खाने पर विश्वास करती हैं। शिल्पा शेट्टी गाजर, चुकंदर, छोले व रोटी यह चीजें लेती हैं।

शिल्पा शेट्टी का डाइट प्लान : Shilpa Shetty Ka Diet Plan In Hindi

गाजर - अच्छी सेहत के लिए गाजर का सेवन लाभाकारी होता है। इसे आप कच्छा व पक्का कर दो तरह से खा सकते हैं। गाजर का जूस भी काफी फायदेमंद है। गाजर को सब्जियों के साथ मिक्स करके भी बनाया जा सकता है। गाजर में विटामिंस व कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फिट रहने के लिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

चुकंदर - चुकंदर का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी Vitamin B, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। चुकंदर में मौजूद फाइबर Fiber शरीर के वजन को कम करने का भी काम करती हैं। इसका सेवन खाने में सलाद के रूप में भी किया जा सकता है।

रोटी - आपको बता दें, अगर आप अपना वजन कम Weight loss करना चाहते हैं तो ऐसे में चावल की तुलना में रोटी खाना सबसे बेहतर होता है। रोटी Roti में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन कम करने के साथ-साथ शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। रोटी बनाते वक्त उसमें बाजरे का आटा मिला लें। यह वजन कम करने में काफी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now