रात को खीरा खाने के नुकसान : Side Effects of Cucumber 

रात को खीरा खाने के नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
रात को खीरा खाने के नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

खीरे का इस्तेमाल स्वस्थ रहने के लिए लाभकारी होता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। खीरा को सलाद, स्मूदी और कच्चा खा सकते हैं। खीरा के सेवन से शरीर तरोताजा रहता है। इसमें विटामिन के और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। लेकिन क्या खीरा उतना ही सेहतमंद है जितना कहा जाता है। खीरा सही समय पर सही मात्रा में खाने से पौष्टिक तत्व की तरह काम करता है। अगर खीरे को सही मात्रा में खाया जाए तो कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन रात के समय खारी खाने से कुछ नुकसान हो सकते हैं।

रात को खीरा खाने के नुकसान : Side Effects of Cucumber In Hindi

डाइजेशन हो सकता है खराब - वैसे तो खीरा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, पर रात में इसे खाने से पेट में भारीपन रहता है। रात में खीरा खाने से इसे पचाने में मुश्किल होती है। इसे पचने में लंबा समय लगता है, इसलिए इसे दिन के समय खाना चाहिए।

नींद होती है खराब - रात में खीरा खाने से नींद का पैटर्न खराब हो जाता है। खीरा में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण इसे खाने के बाद पेट भारी लगता है और हाजमा खराब लगता है। जिससे आपको आराम से सोने में दिक्कत होती है।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए खीरे का सेवन - जिन लोगों को पाचन से संबंधित परेशानी होती है, उन्हें खीरा खाने से परहेज करना चाहिए। खीरे में एक पावरफुल तत्व पाया जाता है, जिसे कुकुरबिटा सीन कहते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan