ज्यादा बादाम खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 7 बड़े नुकसान

ज्यादा बादाम खाने से सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ज्यादा बादाम खाने से सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम (Almonds) एक ड्राई फ्रूट्स है, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि बादाम पोषक तत्वों का भंडार होता है। बादाम का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। क्योंकि बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, ओमेगा फैटी एसिड जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बादाम का सेवन सेहत को सिर्फ फायदा ही नहीं बल्कि नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां अगर आप बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है और आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में बादाम का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित होता है। तो आइए जानते हैं बादाम खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।

youtube-cover

ज्यादा बादाम खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 7 बड़े नुकसान-Side Effects Of Eating More Almonds In Hindi

कब्ज की हो सकती है समस्या

बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज (Constipation) और गैस की शिकायत हो सकती है। क्योंकि बादाम में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज, गैस और पेट में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

किडनी स्टोन का बढ़ जाता है खतरा

बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी स्टोन (Kidney Stone) की संभावना काफी ज्यादा बढ़ सकती है। क्योंकि बादाम ऑक्सालेट से भरपूर होता है, जो किडनी में पथरी का कारण बनता है। इसलिए अगर आप किडनी स्टोन से बचना चाहते हैं, तो आपको सीमित मात्रा में ही बादाम का सेवन करना चाहिए।

वजन बढ़ सकता है

बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ (Weight Gain) सकता है। क्योंकि बादाम में कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको बादाम का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

सिर दर्द और चक्कर की हो सकती है समस्या

बादाम में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप बादाम का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे सिर दर्द (Headache), आंखों में धुंधलापन और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती है।

एलर्जी की होती है समस्या

बादाम से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में अगर आप बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे होंठों में सूजन, मुंह में खुजली जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को बादाम से एलर्जी हो, उन्हें बादाम का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

शरीर में टॉक्सिन बढ़ाएं

बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन (Toxins) लेवल बढ़ने का खतरा बना रहता है। जिसकी वजह से सांस संबंधी समस्या हो सकती है और नर्वस सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए सीमित मात्रा में बादाम का सेवन करना चाहिए।

स्किन संबंधी हो सकती है समस्या

गर्मी के मौसम में बादाम का अधिक सेवन करने से स्किन संबंधी (Skin Problmes) समस्या भी हो सकती है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जिसके अधिक सेवन से पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती है।

एक दिन में कितने बादाम का करना चाहिए सेवन

बादाम का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन एक दिन में आपको 5-6 बादाम का ही सेवन करना चाहिए। अगर आप इससे अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।