केले का अधिक सेवन करने से हो सकते हैं ये 7 बड़े नुकसान-Kele Ka Adhik Sevan Karne Se Ho Sakte Hai Ye Bade Nuksan

केले का अधिक सेवन करने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
केले का अधिक सेवन करने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

केला (Banana) एक ऐसा फल है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसलिए केले का सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है। साथ ही केले का सेवन स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप केले का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। जी हां केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए एक दिन में एक या दो केले से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं केले का अधिक सेवन करने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

केले का अधिक सेवन करने से हो सकते हैं ये 7 बड़े नुकसान

पेट दर्द

अगर आप केले का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे पेट दर्द (Stomach pain) और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। क्योंकि केले में स्टार्च होता है, इसलिए केले को पचने में समय लगता है।

कब्ज

अगर किसी को कब्ज (Constipation) की शिकायत है, तो उसे केले का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि केला खाने से मोशन टाइट हो जाता है, इसलिए केले का अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।

अस्थमा

जिन लोगों को अस्थमा (Asthma) की बीमारी होती है, उनको भी अधिक मात्रा में केले का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

एलर्जी

अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी (Allergy) की शिकायत है, तो आपको केले का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि केले का सेवन करने से एलर्जी की समस्या और बढ़ सकती है।

माइग्रेन

जिन लोगों को माइग्रेन (Migraine) की शिकायत होती है, उनको अधिक मात्रा में केले का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि केले में टायरामाइन पाया जाता है, जो माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकता है।

नर्व्स डैमेज का खतरा

केले का सेवन वर्कआउट (workout) करने वाले लोगों के लिए तो काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप किसी प्रकार का वर्कआउट नहीं करते हैं, तो आपको केले का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि केले में विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके ज्यादा सेवन से नर्व्स डैमेज (nerve damage) होने का खतरा बना रहता है।

वजन बढ़ सकता है

जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, उनको केले का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि केले में कैलोरी की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।