सुबह खाली पेट कभी न खाएं ये 6 फल, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान- Subah Khali Pet Kabhi Na Khae Ye Fal, Sehat Ko Pahuch Sakta Hai Nuksan

सुबह खाली पेट कभी न खाएं ये फल, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट कभी न खाएं ये फल, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि फल विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं, इसलिए फलों का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनका सुबह खाली पेट सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। जी हां अगर आप सुबह खाली पेट इन फलों का सेवन कर लेते हैं, तो इससे आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है, साथ ही आप कई और बीमारियों से भी ग्रसित हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट कौन-कौन से फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सुबह खाली पेट कभी न खाएं ये 6 फल, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

आम

गर्मी के मौसम में आम (Mango) खाने के दिवाने कई लोग होते हैं। इसलिए कई लोग आम का सुबह खाली पेट ही सेवन कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आम का सुबह खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए, जी हां क्योंकि आम में शुगर पर्याप्‍त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए सुबह खाली पेट अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

केला

केले (Banana) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं केले का सुबह खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए, सुबह खाली पेट केले का सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है, साथ ही केले में मैग्‍नीशियम पाया जाता है, जो हार्ट के लिए खतरानाक हो सकता है।

लीची

सुबह खाली पेट लीची (Litchi) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप सुबह खाली पेट लीची का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर का लेवल तेजी से कम होने लगता है, जिससे अत्यधिक थकान, चक्कर आने जैसी शिकायत हो सकती है।

अंगूर

अंगूर (Grapes) खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं अंगूर का सुबह खाली पेट सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, जी हां क्योंकि अगर आप सुबह खाली पेट अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में जलन और गैस बनने के साथ हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।

संतरा और मौसंबी

सुबह खाली पेट संतरा (Orange) और मौसंबी (Mausambi) जैसे खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए सुबह खाली पेट इन फलों का सेवन करने से पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।

नाशपाती

सुबह खाली पेट नाशपाती (Pear) का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट नाशपाती का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।