ज्यादा अमरूद खाने से हो सकते हैं ये 6 बड़े नुकसान

ज्यादा अमरूद खाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ज्यादा अमरूद खाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अमरूद (Guava) एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर होता है, अमरूद में विटामिन सी, के, बी6, फोलेट, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप अमरूद का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं। जी हां अगर आप अमरूद का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं ज्यादा अमरूद खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।

youtube-cover

ज्यादा अमरूद खाने से हो सकते हैं ये 6 बड़े नुकसान-Side Effects Of Eating Too Much Guava In Hindi

पेट से जुड़ी हो सकती है समस्या

अमरूद का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। क्योंकि अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है।

गर्भवती महिलाओं को

गर्भवती महिलाएं को अमरूद का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गर्भवती महिलाएं अगर अमरूद का अधिक सेवन करती हैं, तो इससे गर्भावस्था के दौरान पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है।

किडनी से जुड़ी हो सकती है समस्या

अगर आप अमरूद का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आपको किडनी (Kidney) से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अमरूद में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है और पोटेशियम का स्तर अधिक बढ़ने पर किडनी संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिर दर्द की हो सकती है समस्या

अगर आप अमरूद का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आपको सिर दर्द (Headache) की समस्या हो सकती है। क्योंकि अमरूद विटामिन सी का भंडार होता है और विटामिन सी का अधिक सेवन सिर में दर्द का कारण बन सकता है।

किडनी स्टोन होने पर

अगर आपको किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या है, तो आपको अमरूद के अधिक सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसके बीज में मौजूद गुण किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं।

सर्दी-खांसी होने पर

अगर आपको सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की समस्या है, तो आपको अमरूद का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अमरूद की तासीर ठंडी होती है, जिससे सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications