ज्यादा नमक खाने के नुकसान

ज्यादा नमक खाने के नुकसान (sportskeeda Hindi)
ज्यादा नमक खाने के नुकसान (sportskeeda Hindi)

खाने का स्वाद नमक के बिना अधूरा होता है। इसका सही मात्रा में ही सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। बता दें, नमक 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्‍लोराइड से बना है, जो शरीर में पानी और मिनरल्स का बैलेंस बनाने में शरीर की मदद करता है। ऐसे में अगर इसको ज्यादा खाया जाए तो इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं। कई लोग खाने में उपर से नमक डालकर खाना काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें, ऐसा नियमित करना शरीर के लिए काफी हानिकरक हो सकता है। आइए जानते हैं ज्यादा नमक खाने के नुकसान।

youtube-cover

ज्यादा नमक खाने के नुकसान : Side Effects of Eating Too Much Salt In Hindi

दिल के लिए खतरनाक -

ज्यादा नमक का सेवन करने से दिल को नुसकान पहुंच सकता है। अधिक नमक के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। ज्यादा नमक के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है और दिल भी कमजोर होने लगता है। ज्यादा नमक का सेवन हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा भी कई गुना बढ़ा देता है।

पेट फूलने की समस्या होती है -

अगर कोई ज्यादा नमक का सेवन करता है, तो इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। क्योंकि नमक के ज्यादा सेवन से शरीर में अतिरिक्त पानी इकट्ठा होने लगता है। जिससे पेट फूलने की समस्या या फिर पेट टाइट होनी की समस्या हो सकती हैं। इसलिए ज्यादा नमक खाना पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

बीपी की समस्या बढ़ सकती है -

नमक के ज्यादा सेवन से खून में सोडियम की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है। जिस कारण बीपी (BP) बढ़ने की समस्या हो सकती है। बीपी बढ़ने के साथ ही उल्टी, मितली और कमजोरी आदि लक्षण शरीर में नजर आ सकते हैं।

किडनी की समस्या -

ज्यादा नमक का सेवन करने से किडनी की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि नमक खाने से शरीर का पानी यूरिन और पसीने के रूप में तेजी से बाहर निकलता है। जिस कारण किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और किडनी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा दिन तक नमक के ज्यादा सेवन से किडनी संबंधित बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

स्किन की समस्या -

नमक के ज्यादा सेवन से व्यक्ति को स्किन (Skin) संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। नमक ज्यादा खाने से शरीर में जलन, खुजली, सूजन और लाल चकत्ते जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में ही करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan