खाली पेट तरबूज खाने से हो सकती हैं ये बीमारियां

खाली पेट तरबूज खाने से हो सकती हैं ये बीमारियां (sportskeeda Hindi)
खाली पेट तरबूज खाने से हो सकती हैं ये बीमारियां (sportskeeda Hindi)

गर्मियों के मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में तरबूज (Watermelon) बहुत अधिक मात्रा में खाया जाता है। तरबूज ऐसा फल है, जिसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए भी यह गर्मियों में लोगों का फेवरेट फ्रूट होता है। लेकिन कहा जाता है न कि अगर किसी भी चीज को सही तरीके से खाया जाए तभी उसका सही लाभ मिलता है। ऐसे में अगर खाली पेट तरबूज खा लिया जाए तो ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। तरबूज में हाई फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन कभी भी सुबह खाली पेट नहीं करना चाहिए। अगर आपको तरबूज इतना ही पसंद है तो आप इसे सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं। हाई फाइबर होने कारण तरबूज का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो यह पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। खाली पेट तरबूज खाने से पेट में दर्द, डायरिया, उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं खाली पेट तरबूज खाने से हो सकती हैं ये बीमारियां।

youtube-cover

खाली पेट तरबूज खाने से हो सकती हैं ये बीमारियां : Side Effects Of Eating Watermelon In Empty Stomach In Hindi

डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक -

एक स्वस्थ व्यक्ति के अलावा खाली पेट तरबूज का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी नुकसानदायक साबित होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज खाली पेट तरबूज का सेवन करेंगे तो इससे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ सकता है। हाई ब्लड शुगर, शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने की स्थिति है। इससे डायबिटीज के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। डाइटिशियन का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी खाली पेट तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।

सीने में जलन का कारण -

तरबूज में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। ऐसे में खाली पेट तरबूज खाने से शरीर में पोटैशियम का स्तर बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से दिल की धड़कन बढ़ सकती है। वहीं, जब शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ता है तो सीने में तेज दर्द हो सकता है। पोटैशियम के स्तर के बढ़ने पर उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है। जब शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ता है तो पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan