रात भर जागने से होती हैं ये 3 बीमारियां

 (sportskeeda Hindi) रात भर जागने से होती हैं ये बीमारियां
(sportskeeda Hindi) रात भर जागने से होती हैं ये बीमारियां

एक अच्छी सेहत के लिए व्यक्ति का भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी होता है। नींद व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों से जुड़ा हुआ है। नींद सिर्फ शरीर की थकान को ही कम नहीं करती बल्कि शरीर के कई अंगों को हेल्दी तरीके से काम करने में मदद भी करती है। व्यक्ति की अच्छी नींद मस्तिष्क को तेज करती है और डाइजेशन को बेहतर बनाती है। ये इसलिए क्योंकि नींद सोचने और सीखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

youtube-cover

रात भर जागने से होती हैं ये 3 बीमारियां : 3 Side Effects Of Staying Up All Night In Hindi

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या -

अगर कोई रातभर जागता है तो इससे सबसे पहले आपका ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है। आप जितना कम सोएंगे, आपका रक्तचाप उतना ही अधिक हो सकता है। जो लोग छह घंटे या उससे कम सोते हैं उनका ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है। अगर आपको पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर है, तो अच्छी नींद न लेने से आपका ब्लड प्रेशर और खराब हो सकता है।

दिल की धड़कनों से जुड़ी बीमारियां -

लंबे समय तक नींद की कमी दिल की गति को बढ़ा देती है। इससे रक्तचाप में वृद्धि और दिल में सूजन से जुड़ी परेशानियां होती है जो आपके दिल पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। व्यक्ति का पूरी रात जागना और नींद की कमी, हृदय गति को बढ़ाने का काम करती है। शोध में यह भी पाया गया है कि नींद न आने की समस्या वाले लोगों को अनियमित दिल की धड़कन की शिकायत होने की संभावना अधिक होती है। इन कारणों से, नींद की कमी दिल की धड़कन से जुड़ी हो सकती है।

हार्ट अटैक का खतरा -

नींद की कमी से व्यक्ति में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।रोज रात छह घंटे से कम सोने वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना 20% अधिक होता है। साथ ही नींद ना आने के कारण हमेशा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ा रहता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा और बढ़ जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications