त्वचा के लिए लौकी के रस के 4 फायदे

त्वचा के लिए लौकी के रस के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
त्वचा के लिए लौकी के रस के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लौकी (Bottle Gourd) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लौकी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लौकी स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप लौकी के रस का इस्तेमाल त्वचा पर लगाने के लिए करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही लौकी का रस त्वचा पर लगाने से त्वचा पर निखार भी आता है। तो आइए जानते हैं त्वचा के लिए लौकी के रस के क्या-क्या फायदे होते हैं।

त्वचा के लिए लौकी के रस के 4 फायदे- Skin Ke Liye Lauki Ke Ras Ke Fayde In Hindi

पिंपल्स से मिलता है छुटकारा

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या है, लड़का हो या लड़की पिंपल्स की समस्या सभी में देखने को मिलती है। लेकिन पिंपल्स की समस्या होने पर अगर आप लौकी के रस का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए लौकी के रस में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

बढ़ती उम्र के लक्षण कम करने में मददगार

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए लौकी के रस का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लौकी का रस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप त्वचा पर लौकी का रस लगाते हैं, तो इससे झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत दूर होती है।

दाग-धब्बों की समस्या होती है दूर

चेहरे पर दाग-धब्बे होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, लेकिन चेहरे पर दाग धब्बे की शिकायत होने पर अगर आप लौकी के रस का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा साफ होती है और दाग धब्बों की शिकायत दूर होती है। इसके लिए लौकी के रस में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

त्वचा पर आता है निखार

लौकी के रस में म‍िनरल, एंटी-ऑक्‍सीडेंट, व‍िटाम‍िन मौजूद होता है, इसलिए अगर आप लौकी के रस को चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा पर मौजूद गंदगी साफ होती है और त्वचा पर निखार (Glowing Skin) भी आता है। इसके लिए आप लौकी के रस का इस्तेमाल चेहरे पर सीधे तौर पर कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now