महिलाओं में PCOS की समस्या को नियंत्रित करने के कुछ घरेलू उपाय

महिलाओं में PCOS की समस्या को नियंत्रित करने के कुछ घरेलू उपाय
महिलाओं में PCOS की समस्या को नियंत्रित करने के कुछ घरेलू उपाय

बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण आजकल ज्यादातर महिलाओं में PCOS की समस्या को देखा जा रहा है। PCOS यानी ‘पॉली सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की ये समस्या आमतौर पर महिलाओं के अंदर हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance) के कारण उत्पन्न होती है। इसमें महिला के शरीर में मेल हार्मोन ‘एण्ड्रोजन’ (Male Hormone ‘androgen’) का लेवल बढ़ जाता है और अंडाशय पर एक से ज़्यादा सिस्ट होने लगते हैं। पीसीओएस के लक्षणों को देखकर ये समझा जा सकता है कि आपको ये समस्या है जैसे अनियमित मासिक धर्मे, बढ़ता वजन, बालों का झड़ना, अनचाहे अंगों पर बालों का उगना जैसे ठोड़ी, चेहरे, छाती, पीठ, पेट आदि, थकावट, अंडाशय में सिस्ट, उच्च टेस्टोस्टेरोन स्तर, डिप्रेशन या एंग्जायटी आदि समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं और चाहती हैं कि दवाइयों के बिना इसे नियंत्रित कर सकें, तो आपको इस लेख में हम PCOS की समस्या को कुछ घरेलू उपायों से नियंत्रित करने का तरीका बताएंगे। तो इस लेख को आगे जरूर पढ़ें।

महिलाओं में PCOS की समस्या को नियंत्रित करने के कुछ घरेलू उपाय Some home remedies to control the problem of PCOS in women in hindi

कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें (Reduce carbohydrate intake) - PCOS की समस्या में अगर आप कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम से कम करेंगे, तो इसको आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए आप शुगर, सफेद चावल, सफेद ब्रेड का सेवन कम करें, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल और इन्सुलिन लेवल प्रभावित होता है। दरअसल हाई लेवल इंसुलिन पीसीओएस वाली महिलाओं के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है।

व्यायाम करें (Do exercise) - इस समस्या में व्यायाम जरूर करें। क्योंकि इससे आप खुद को आसानी से फिट रख सकते हैं। साथ ही इससे मानसिक तनाव (Mental stress) भी कम होगा और आप मोटे होने से भी बच सकेंगी।

संतुलित आहार का सेवन करें (Take a balanced diet) - इस समस्या में संतुलित आहार का सेवन करना बहुत जरुरी होता है। इसलिए खाने में ऐसी चीजों का सेवन करें, जो आसानी से पच जाए। साथ ही फास्ट फूड का सेवन करना बिल्कुल ही बंद करें। खाने का ध्यान रखेगी, तो आप इस समस्या से बहुत जल्दी निजात पा सकती हैं।

दालचीनी का सेवन करें (Eat cinnamon) - दालचीनी के सेवन से पीरियड्स रेगुलर होने लगते हैं, ऐसे में अगर आप अपने भोजन में दालचीनी को शामिल करते हैं, तो आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा। दालचीनी का आप सुबह या शाम कभी भी सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications