सोंठ पाउडर के 6 फायदे और 4 नुकसान

सोंठ पाउडर के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
सोंठ पाउडर के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

सूखी अदरक (Dry ginger) को सोंठ कहते हैं। सोंठ का उपयोग पाउडर के रूप में किया जाता है। सोंठ में आयरन (Iron), कैल्शियम (Calcium), मैग्नीशियम (Magnsium), फाइबर (Fibre), सोडियम (Sodium), विटामिन A और C, जिंक (Zinc), फोलेट एसिड (Folic acid), फैटी एसिड (Fatty acid) के गुण पाए जाते हैं। सोंठ पाउडर का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में, चाय, खाने में किया जाता है। इस लेख में सोंठ पाउडर से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में चर्चा की गई है। सोंठ से जुड़ी सारी जानकारी पाने के लिए आगे पड़ते रहिये।

सोंठ पाउडर के 6 फायदे और 4 नुकसान : Dry Ginger Powder Benefits And Side-Effects In Hindi

सोंठ पाउडर से होने वाले फायदे :- Benefits Of Dry Ginger (Sonth) Powder In Hindi

1. सोंठ पाउडर का नियमित सीमित मात्रा (1-2 चुटकी) का सेवन शहद या गर्म पानी से करने पर शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। जिससे शरीर मौसमी (Seasonal) बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।

2. अगर आप रोजाना पेट संबंधी बीमारियों (Stomach problems) यानि गैस, अपच से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में सोंठ पाउडर का सेवन करना लाभदायक रहेगा। क्योंकि सोंठ में फाइबर के अलावा एंटी-इंफ्लेमेंटरी तत्व पाए जाते हैं।

3. सोंठ पाउडर का सेवन करने से सिरदर्द के अलावा माईग्रेन की वजह से होने वाले दर्द में राहत मिलती है। क्योंकि सोंठ में आयरन, फाइबर जैसे पौषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मस्तिष्क में ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है। सोंठ को खाने में मिलाकर सेवन करने से अल्जाइमर (Alzheimer) से छुटकारा मिलता है।

4. सोंठ पाउडर पर हुए शोध के अनुसार, में सोंठ में दर्द कम करने वाले औषधीय तत्व पाए जाते हैं। इसलिए सोंठ को नचुरल पेनकिलर भी कहा जाता है। सोंठ की चाय पीने से पीरियड्स (Menstrual cycle) में होने वाले दर्द में आराम मिलता है।

5. अगर ठंड की वजह से सीने में दर्द (chest pain) है, तो ऐसे में सोंठ पाउडर की चाय पीना और सोंठ को कपड़े में बांधकर गर्म करके सीने की सिंकाई करने से दर्द से राहत मिलती है।

6. सोंठ पाउडर का गर्भावास्था में सेवन करने बेहद फायदेमंद होता है। इससे पेट के रोगों के अलावा मॉर्निग सिकनेस (Morning sickness) यानि सुबह होने वाली घबराहट से निजात मिलती है।

सोंठ पाउडर से होने वाले नुकसान :- Side Effects Of Dry Ginger (Sonth) Powder In Hindi

हर चीज की तरह सोंठ का ज्यादा उपयोग करना भी आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है। इसलिए हमेशा आयुर्वेदाचार्य और डॉक्टर्स सोंठ की बेहद कम मात्रा यानि 5 ग्राम का ही सेवन करने की सलाह देते हैं।

1. सोंठ का ज्यादा सेवन करने से पेट संबंधी रोग यानि डायरिया (Diarrhea) होने का खतरा बढ़ जाता है।

2. लगातार लंबे समय तक सोंठ का इस्तेमाल करने से सीने में जलन और गैस की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

3. सोंठ का सेवन करने से मुंह में जलन होने की समस्या भी हो सकती है।

4. सोंठ का अधिक सेवन करने से पीरिड्स में हैवी ब्लीडिंग (Heavy bleeding) होने का खतरा बढ़ जाता है।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
App download animated image Get the free App now