सोयाबीन के 4 उपयोग, 6 फायदे- Soybeans Ke Upyog, Fayde

सोयाबीन के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सोयाबीन के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सोयाबीन (Soybeans) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सोयाबीन में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए जो लोग शाकाहारी होते हैं, उनके लिए सोयाबीन का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। शाकाहारी लोग अगर सोयाबीन का सेवन करते हैं, तो इससे उनके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। साथ ही सोयाबीन का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि सोयाबीन पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। सोयाबीन में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ई, बी कॉम्लेक्स, थाइ‍मीन, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं सोयाबीन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सोयाबीन के 4 उपयोग, 6 फायदे

सोयाबीन के उपयोग

1- सोयाबीन को अंकुरित कर के खाया जा सकता है।

2- सोयाबीन की सब्जी बनाई जा सकती है।

3- सोयाबीन का सोया मिल्का बनाकर पिया जा सकता है।

4- सोयाबीन का सूप बनाकर पिया जा सकता है।

सोयाबीन के फायदे

1- सोयाबीन का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सोयाबीन में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

2- सोयाबीन का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सोयाबीन में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे वजन नियंत्रित रहता है।

3- सोयाबीन का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सोयाबीन में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

4- सोयाबीन का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सोयाबीन एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड की श्रेणी में आता है, इसलिए अगर आप सोयाबीन का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

5- अनिद्रा (insomnia) की शिकायत को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर किसी को नींद न आने की शिकायत हो, तो उसे सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से नींद अच्छी आती है।

6- सोयाबीन का सेवन स्किन (SKin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप सोयाबीन का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।