पालक का पराठा स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, नाश्ते में करें सेवन

पालक का पराठा स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, नाश्ते में करें सेवन
पालक का पराठा स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, नाश्ते में करें सेवन

अक्सर बच्चे पालक खाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन पालक में इतने पोषक तत्व होते हैं जिनके सेवन से सेहत के लिए बहुत से फायदे होते हैं। लेकिन तब क्या करें जब बच्चों को पालक बिल्कुल भी पसंद न आए। तो इसके लिए आप पालक का पराठा बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं। सुबह के नाश्ते में पालक का पराठा न सिर्फ स्वाद के लिए अच्छा होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल पालक में सोडियम, पोटेशियम, विटामिन सी, आयरन Iron, विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो न सिर्फ बड़ो के लिए बल्कि बच्चों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। अगर सुबह सुबह पालक के पराठे का सेवन किया जाए, तो पूरे दिन एनर्जी से भरा रहता है। साथ ही पालक के सारे तत्व भी हमें मिल जाते हैं। तो आइए जानते हैं पालक के पराठे को किस तरह से बनाएं की उसके लाभ ले सकें।

पालक का पराठा बनाने की विधी How to make Spinach Paratha In Hindi

सामग्री - दो कप पालक Spinach बारीक कटी हुई या पिसी हुई, आटा 2 कप आटा, 2 हरी मिर्च, 1अदरक का टुकड़ा, 7 से 8 लहसुन garlic की कली, 1 चुटकी अजवाइन और स्वादानुसार नमक और पानी।

पराठा बनाने की विधि - पालक का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले, पालक को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद पालक बारीक काटे और गेहूं का आटा, बाजरे का आटा (Bajara ka ata), ज्वार का आटा, रागी का आटा या जो भी आटे का आप सेवन करते हैं, उसमें कटी पालक को मिलाएं। इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च, एक चुटकी अजवाइन Celery, लहसुन और अदरक का पेस्ट और आखरी में नमक मिलाकर इसे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गुंथे। जब आटा अच्छा से गुथ जाए, तो इसके बाद पराठे या रोटी जैसा आकार बनाकर इसे तवे पर सेकें। इसको आप तेल या घी से सेक सकते हैं। अच्छे से सिकन के बाद आप इसका सेवन चटनी या सब्जी के साथ करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।