स्प्राउट डोसा खाने के फायदे 

स्प्राउट डोसा खाने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
स्प्राउट डोसा खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

सेहत के लिए स्प्राउट खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। जो लोग अपना वजन कम करने की सोचते है, उनके लिए स्प्राउट Sprout खाने की सलाह दी जाती है। वैसे तो हर किसी ने स्प्राउट का सेवन किया है, लेकिन क्या कभी स्प्राउट्स डोसा खाया है। बता दें, ये स्वाद में भी काफी अच्छा लगता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं स्प्राउट डोसा खाने के फायदे।

स्प्राउट डोसा खाने के फायदे : Sprout Dosa Khane Ke Fayde In Hindi

वजन कम करने के लिए - जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए स्प्राउट डोसा खाना फायदेमंद हैं। स्प्राउट में कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। ये शरीर को मजबूत बनाता है और पेट को भरा रखता है। इसलिए इसको नियमित खाने से वजन कंट्रोल में रहता है।

आंखों की रोशनी तेज होती है - आपको बता दें, मूंग के स्प्राउट्स में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी Eye Power तेज करने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से स्प्राउट डोसा खाते हैं, तो इससे आंखों में होने वाली एलर्जी भी दूर होती है और आंखों की रौशनी तेज होती है।

इम्यूनिटी और पाचन तंत्र मजबूत होते है - इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए मूंग दाल और दही से बना स्प्राउट्स डोसा बहुत मदद करता है। स्प्राउट शरीर को स्वस्थ रखता है। नियमित इसे खाने से आप कम बीमार पड़ते हैं। वहीं इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। ये पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होने देता। स्प्राउट पचने में काफी आसान होता है।

दिल के लिए लाभकारी - स्प्राउट डोसा खाने से दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। स्प्राउटस में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।