गर्मियों में पेट की गर्मी बन सकती है परेशानी का सबब, इन उपायों से रखें ठंडा 

गर्मियों में पेट की गर्मी बन सकती है परेशानी का सबब, इन उपायों से रखें ठंडा
गर्मियों में पेट की गर्मी बन सकती है परेशानी का सबब, इन उपायों से रखें ठंडा

गर्मी के मौसम (Summer season) में अक्सर लोग किसी न किसी समस्या से परेशान ही रहते हैं। जब तेज गर्मी बढ़ने लगती है, तो खाने में भी कुछ अच्छा नहीं लगता। साथ ही पेट की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। जिस तरह से सर्दियों (Winters) में हम किसी भी चीज का सेवन कर लेते हैं, ऐसा गर्मियों में संभव नहीं हो पाता है। इस दौरान सबसे ज्यादा जो परेशानी का कारण बनता है, वो है पेट की गर्मी। गर्मियों में अक्सर पेट की गर्मी के चलते कुछ भी खा पाना मुश्किल हो जाता है। गर्मी में ये परेशानी भले ही आम बात है, लेकिन इसके चलते बहुत सी समस्या भी हो सकती है। आज हम आपको इस लेख में इसी बात की जानकारी देंगे कि किस तरह से आप गर्मियों के समय में अपने पेट को ठंडा रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

गर्मियों में पेट की गर्मी बन सकती है परेशानी का सबब, इन उपायों से रखें ठंडा Stomach heat can become a problem in summer, keep cool with these measures in hindi

दही, रायता, लस्सी, छाछ का करें सेवन (Consume curd, raita, lassi, buttermilk) - गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए सबसे अच्छा उपाय जो होता है, वो है दही। दही से कई चीजें बनती हैं, जिसका सेवन करके आप पेट की गर्मी को कम कर सकते हैं। गर्मियों में दही का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही से आप अपनी पसंदीदा चीज बनाकर सेवन कर सकते हैं।

नारियल पानी (Coconut water) - नारियल पानी का सेवन गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी लाभदायक होता है। अगर आप गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो इससे पेट को ठंडा रखने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना निकलने की समस्या के चलते कमजोरी आने लगती है, उससे भी निपटने में मदद करता है।

सौंफ का पानी (Fennel water) - गर्मियों में अगर आप पेट की गर्मी से परेशान हैं, तो राजान सौंफ के पानी का दिन में सेवन करें। सौंफ की तासीर ठंडी होती है और अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे बहुत जल्दी गर्मी में राहत मिलती है।

फलों का करें सेवन (Eat fruits) - पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आपको फलों का भरपूर सेवन करना चाहिए। फलों में बहुत अधिक पानी होता है, जिसके सेवन से पेट को ठंडा रखने में बहुत मदद मिलती है। इसलिए इसका सेवन करना बहुत लाभकारी होता है।

पुदीने की चटनी (Mint chutney) - पेट की गर्मी को कम करने के लिए आप रोजाना अपने खाने में पुदीना से बनी चटनी को शामिल जरूर करें। पुदीने के सेवन से ठंडक मिलती है। जो कि आपके पेट के लिए बहुत लाभकारी होगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now