स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे : Strawberry Khane Ke Fayde

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे (फोटो - healthindianews)
स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे (फोटो - healthindianews)

अक्सर चटक लाल रंग की दिखने वाली स्ट्रॉबेरी को देखते ही हर किसी का मन उसे खाने का कर जाता है। यह फल होता ही इतना स्वादिष्ट है कि इसे खाए बिना किसी से रुका ही नहीं जाता। इसका रसदार खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को बेहद भाता है। साथ ही इसकी खुशबू भी इसे दूसरे फलों से अलग बनाती है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसमें भारी मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं जिन्हें पोलीफेनॉल्स कहा जाता है। स्ट्रॉबेरी में मैग्नीज, विटामिन सी, पोटैशियम और विटामिन बी9 होता है, जो सेहत के लिए लाभकारी है। जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे।

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे : Strawberry Khane Ke Fayde In Hindi

वजन कम करने के लिए - जो लोग अपना वजन कम करना चाहचे हैं, उन्हें अपने आहार में स्ट्रॉबेरी को शामिल करना चाहिए। क्योंकि स्ट्रॉबेरी लो कैलोरी फल है, जिसका सेवन आप वजन घटाने के लिए भी कर सकते हैं। बता दें, एक कप स्ट्रॉबेरी में महज 50 कैलोरी होती है। साथ ही फाइबर से भरपूर स्ट्रॉबेरी को खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा रहता है।

हड्डी को मजबूत रखने के लिए - जिन लोगों की हड्डी कमजोर होती है, उन्हें अपना खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में हड्डी को मजबूत बनाए रखने के लिए स्ट्रॉबेरी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी को बेरी के अंतर्गत माना जाता है और बढ़ती उम्र की वजह से कमजोर होती हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में बेरी को सहायक माना गया है। इसके अलावा, स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।

रक्तचाप में - स्ट्रॉबेरी के सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित रखा जा सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित कर स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan