सुबह अनार खाने के 8 फायदे

सुबह अनार खाने के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
सुबह अनार खाने के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

नाश्ते में अनार (Pomegranate) का सेवन सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। अनार में विटामिन K, विटामिन C, विटामिन B, पोटेशियम, जिंक, ओमेगा 6, फैटी एसिड और फाइबर आदि पाए जाते हैं। यह आपके शरीर के साथ-साथ बालों और त्वचा के लिए लाभदायक होता है। अनार के सेवन से एनीमिया की समस्या दूर होती है। बीपी की समस्या में भी अनार का सेवन फायदेमंद होता है और इसमें एंटी कैंसर गुण होते हैं। अनार में विटामिन के साथ फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसे रात में पचा पाना मुश्किल होता है। रात के समय मेटाबॉलिज्म स्लो होता है, इसलिए रात में अनार ना खाएं। रात को अनार खाने से इसमें उपलब्ध शुगर पूरी तरह से कन्वर्ट नहीं हो पाता है। इस कारण सुबह के समय अनार खाना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आप अनार का जूस भी पी सकते हैं। इस लेख में सुबह अनार खाने के फायदे (benefits of eating pomegranate) बताये गए हैं।

सुबह अनार खाने के 8 फायदे - Subah Anar Khane Ke Fayde In Hindi

1. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर (Rich in antioxidants)

अनार में उपलब्ध पॉलिफेनॉल्स की वजह से उसके दानों का रंग लाल होता है। यह केमिकल्स काफी पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यही कारण है कि अनार में अन्य फलों के मुकाबले काफी ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इन्फ्लेमेशन कम करने के साथ ही सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।

2. उच्च विटामिन C कंटेंट (High vitamin C content)

अनार के जूस का प्रतिदिन इस्तेमाल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक अनार में हमारे रोजाना जरूरत का लगभग 40 फ़ीसदी विटामिन C होता है। इसके इस्तेमाल से शरीर में बीमारियों से लड़ने की शक्ति आती है।

3. डायबिटीज (Manages diabetes)

डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए अनार का उपयोग लंबे वक्त से किया जा रहा है। यह इंसुलिन बनने की गति को बढ़ाने में सहायता कर सकता है।

4. याददाश्त तेज़ करे (Sharpens memory)

आजकल युवाओं में सबसे ज्यादा समस्या याददाश्त कमजोर होने की आ रही है। एक शोध की माने तो, प्रतिदिन अनार के जूस का इस्तेमाल करने से हमारी लर्निंग मेमोरी यानी याद रखने की क्षमता तेज़ होती है।

5. ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे (Control blood pressure)

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अनार खाना या उसका रस पीना लाभदायक होता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करता है।

6. हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव करे (Protect against heart diseases)

हृदय की बीमारियों से बचने के लिए अनार का सेवन काफी लाभदायक हो सकता है। इसके उपयोग से ब्लड फ्लो इंप्रूव होता है और यह रक्त वाहिनियों को मोटा और कड़क होने से रोकता है। इसके सेवन से आर्टिरीज में कोलेस्ट्रॉल बनने और उसके जमने की गति काफी स्लो हो जाती है।

7. एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर (Rich in Anti-Inflammatory Properties)

अनार में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, क्योंकि इसमें अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह पूरे शरीर में होने वाली जलन को रोकने में सहायता करता है। यह शरीर के तनाव को कम करता है और उसे डैमेज होने से बचाता है।

8. पाचन क्रिया को बढ़ावा दे (Promotes digestion)

अनार खाने से आंतों में होने वाली जलन में आराम मिलता है और इससे हमारे डाइजेशन में सुधार आता है। जिन लोगों को पेट में जलन होने की शिकायत या अल्सर है उनके लिए अनार का इस्तेमाल बहुत लाभदायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar