सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन, दूर होती है कई बीमारियां-Subah Khali Pet Dry Fruits Khane Se Dur Hoti Hai Bimari

सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन, दूर होती है कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन, दूर होती है कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो वह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। ड्राई फ्रूट्स में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिसके सेवन से कई बीमारियों दूर होती है। साथ ही ड्राई फ्रूट्स का सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट मौजूद होता है। जानिए सुबह खाली पेट किस ड्राई फ्रूट्स को खान से क्या लाभ होते हैं।

सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन, दूर होती है कई बीमारियां (Subah Khali Pet Dry Fruits Khane Se Dur Hoti Hai Bimari In Hindi)

बादाम का करना चाहिए सेवन

बादाम (Almonds) का सुबह खाली पेट सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बादाम में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिसके सेवन से याददाश्त बढ़ती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सुस्ती और थकान को दूर करते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 4-5 भीगे बादाम का सेवन करना चाहिए। भीगे बादाम का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

किशमिश का सेवन होता है फायदेमंद

ड्राई फ्रूट्स में किशमिश (Raisins) का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि किशमिश में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। साथ ही किशमिश का सुबह खाली पेट सेवन करने से वजन भी कम होता है। इसके लिए रोजाना सुबह भीगे किशमिश का सेवन करना चाहिए।

अखरोट का करना चाहिए सेवन

सुबह खाली पेट अखरोट (Akhrot) का सेवन सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि अखरोट में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही अखरोट के सेवन से डायबिटीज होने की संभावना भी कम हो जाती है।

अंजीर का करें सेवन

अंजीर (Anjeer) का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंजीर का सुबह खाली पेट सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही अंजीर का सेवन हड्डियों को भी मजबूत करता है और इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 2 भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए।

काजू का सेवन होता है फायदेमंद

काजू (Kaju) का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। साथ ही यह भारत में सबसे लोकप्रिय ड्राई फ्रूट्स है। काजू की बर्फी का सेवन लोगों को काफी पसंद भी आता है। लेकिन काजू का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 काजू का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।