सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए ये 5 चीजें-Subah Khali Pet Nahi Khani Chaiye Ye 5 Chize

सुबह खाली पेट नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

सुबह का नाश्ता (Breakfast) एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक नाश्ता का सेवन करना ही फायदेमंद साबित होता है। लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे नाश्ते का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि हम जो खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसलिए अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हो। जानिए सुबह खाली किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए ये 5 चीजें (Subah Khali Pet Nahi Khani Chaiye Ye 5 Chize In Hindi)

खट्टे फलों का नहीं करना चाहिए सेवन

सुबह खाली पेट खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरा, मौसंबी, नींबू जैसे फलों का सुबह खाली पेट सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। क्योंकि खाली पेट इन फलों का सेवन करने से हार्टबर्न और गैस्ट्रिक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

केला नहीं खाना चाहिए

केला (Banana) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट केला का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट केला का सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी परेशानियां शुरू हो सकती है।

चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए

अगर आप चाय (Tea) या कॉफी (Coffee) का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए ज्यादा हानिकारक साबित होते हैं। इसके सेवन से गैस यानि एसिडिटी, पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए

टमाटर (Tomato) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर आप खाली पेट टमाटर का सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी कई परेशानी हो सकती है। साथ ही अगर किसी को अल्सर की शिकायत होती है, तो उसे भूलकर भी सुबह खाली पेट टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए।

दही नहीं खानी चाहिए

दही (Curd) का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट दही का सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। इसलिए सुबह खाली पेट दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

सोडा नहीं पीनी चाहिए

सुबह खाली पेट सोडा (Soda) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सोडा में उच्च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। इसलिए सुबह खाली पेट इसको पीने से उल्टी की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now